फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर और बस्ती मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य हटाए गए, डॉ. नवनीत पहुंचे केजीएमयू

Thu, 20 May 2021 11:31 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

लापरवाही के कारण शाहजहांपुर के प्रधानाचार्य डॉ. अभय सिन्हा और अव्यवस्था के कारण बस्ती के प्रधानाचार्य डॉ. नवनीत कुमार को हटा दिया गया है।
विज्ञापन
ट्रांसफर(सांकेतिक) - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शासन ने शाहजहांपुर और बस्ती के राजकीय मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्यों को उनके पद से हटा दिया है। शाहजहांपुर के प्रधानाचार्य डॉ. अभय सिन्हा पर कार्यों में लापरवाही का आरोप है। उन्हें रिम्स सैफई से संबद्ध किया गया है। आजमगढ़ मेडिकल कॉलेज में तैनात डॉ. राजेश कुमार को शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज का प्रभार दिया गया है। 

विज्ञापन


वहीं बस्ती के प्रधानाचार्य डॉ. नवनीत कुमार को कोरोना टीकाकरण केंद्र पर अव्यवस्था के कारण हटाया गया है। उन्हें वापस केजीएमयू भेजा गया है। बस्ती मेडिकल कॉलेज के उप प्रधानाचार्य को प्रधानाचार्य का प्रभार दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें