फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तीन दिन बाद प्रधान सहायक हिरासत में

Sun, 04 Jan 2026 02:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। छेड़छाड़ की पीड़िता को बयान दर्ज कराने से रोकने के लिए चलती ट्रेन से फेंकने के मामले में नामजद आरोपी बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के प्रधान सहायक कमल कुमार को पुलिस ने शनिवार को हिरासत में ले लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन


एक जनवरी की शाम को पीड़िता काकोरी के रहमानखेड़ा स्थित रेलवे लाइन के किनारे घायल अवस्था में मिली थी। इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि पीड़िता का इलाज ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। डॉक्टरों ने उसे खतरे से बाहर बताया है, हालांकि अभी तक होश नहीं आया है। होश आने के बाद मजिस्ट्रेट के सामने उसके बयान दर्ज कराए जाएंगे। पीड़िता हरदोई में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में सुपरवाइजर के पद पर तैनात है।

बीते बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे पीड़िता को पिता आलमनगर स्टेशन पर बरेली एक्सप्रेस में बैठाकर लौटे थे। कुछ देर बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया। उसकी अंतिम लोकेशन रहमानखेड़ा फार्म के पास रेलवे पटरी के किनारे मिली। शाम को बकरी पालकों ने ट्रैक के पास घायल युवती को देखा और पुलिस व परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन


युवती के भाई ने बताया कि 19 दिसंबर को उसकी बहन ने आरोपी प्रधान सहायक कमल कुमार के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद से वह मानसिक तनाव में थी। घटना के बाद विभागीय अधिकारियों ने आरोपी का तबादला देहात क्षेत्र में कर दिया था। परिजनों का आरोप है कि बयान से पहले रास्ते से हटाने के इरादे से कमल कुमार और उसके परिचितों ने युवती को चलती ट्रेन से धक्का दे दिया। घटना के बाद युवती का बैग भी गायब है।

इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि मुख्य आरोपी कमल कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपियों के लिए पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें