फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्रिंस के शतक से डीसीए ब्ल्यू ने दर्ज की बड़ी जीत

विज्ञापन
प्रिंस के शतक से डीसीए ब्ल्यू ने दर्ज की बड़ी जीत
विज्ञापन
लखनऊ। जानकीपुरम के प्रिंस पांडेय ने सुल्तानपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की ए-डिवीजन लीग में शानदार शतक जड़ा। उनकी आतिशी पारी से डीसीए ब्ल्यू ने डीसीए ऑरेंज को 95 रनों से हराया। प्रिंस ने डीसीए ऑरेंज के खिलाफ महज 57 गेंदों पर 100 रन बनाए। उनकी पारी में नौ चौके और सात छक्के शामिल थे। डीसीए ब्ल्यू ने 35 ओवर में तीन विकेट पर 339 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। प्रिंस के अलावा आनंद मिश्रा ने 70 रन और आर्यन शुक्ला ने 78 रन का योगदान दिया। प्रिंस को मैन ऑफ द मैच और सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुना गया। लक्ष्य का पीछा करते हुए डीसीए ऑरेंज की टीम आठ विकेट पर 244 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें