फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिनहट में संवरेगा बापू का स्कूल, पार्षद कोटे से खर्च होंगे बीस लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
पार्षद कोटे की चौथी किश्त के बजट से चिनहट के उस विद्यालय के भी कायाकल्प के आसार बन गए हैं जिसकी नींव राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने 1920 में रखी थी।
विज्ञापन

क्षेत्र की पार्षद स्नेहलता राय ने वार्ड विकास निधि से स्कूल की मरम्मत, रंगाई-पुताई और पेयजल आदि के इंतजाम कराने का प्रस्ताव नगर निगम को दिया है।
स्कूल प्रबंधन ने पार्षद के इस कदम का स्वागत किया है। क्षेत्रीय पार्षद स्नेहलता और उनके पति व चिनहट व्यापार मंडल के अध्यक्ष अरुण राय ने बताया कि स्कूल की हालत जर्जर है।
विज्ञापन

अब स्कूल में प्लास्टर कराया जाएगा और चारदीवारी बनाई जाएगी। पाथ-वे बनाया जाएगा। हरियाली की जाएगी और सबमर्सिबल भी लगवाया जाएगा।
इन सब पर करीब 20 लाख रुपये का बजट वार्ड विकास निधि से खर्च होगा। पार्षद ने बताया कि पूर्व में वार्ड विकास निधि से चिनहट के ऐतिहासिक गांधी चबूतरे का भी जीर्णोंद्धार कराया जा चुका है।
विज्ञापन

चबूतरे के चारो ओर टाइल्स लगाकर स्टील की रेलिंग लगाई गई है। गांधी जयंती के दिन वहां बापू की प्रतिमा भी स्थापित कर दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें