फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: शाबाश! चोरों से भिड़े पुजारी, बचा लिए भगवान के गहने और दानपात्र

Fri, 13 Mar 2020 02:53 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अवधेश द्विवेदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लखनऊ के राजाजीपुरम स्थित प्राचीन टड़ियन हनुमान मंदिर के पुजारी अवधेश द्विवेदी के साहस से भगवान के गहने और दान पात्र चोरी होने से बच गए। बुधवार देर रात मंदिर में धावा बोलकर चोरों ने भगवान के जेवरात उतार लिए और दान पात्र तोड़ने लगे।

विज्ञापन


आहट पाकर पुजारी की नींद खुल गई। चोरों को देखते ही उन्होंने शोर मचाया और भिड़ गए। खिसियाए चोर जान बचाकर भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की और पुजारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस के मुताबिक, चोरी का सामान मंदिर में ही बोरे में बरामद हो गया।

अतिरिक्त निरीक्षक अपराध फूलचंद के मुताबिक, राजाजीपुरम के ई-ब्लॉक स्थित हनुमान मंदिर में पुजारी अवधेश द्विवेदी बेटे अश्वनी संग मंदिर परिसर में बने कमरे में रहते हैं। बुधवार रात करीब एक से दो बजे के बीच जल संस्थान की तरफ की टूटी दीवार से चोर मंदिर परिसर में घुस गए।
विज्ञापन


इसके बाद चोरों ने राम दरबार, हनुमान मंदिर, शिवमंदिर में स्थापित प्रतिमाओं के आभूषण उतार लिए। इसके बाद दान पात्रों को तोड़ने लगे। आहट पाकर पुजारी अवधेश की नींद खुल गई और वह कमरे से बाहर आए। चोरों को देख कर उसने शोर मचाना शुरू किया। इस पर एक चोर ने हमला कर दिया। पुजारी ने खुद को संभाला और चोर से भिड़ गया।

विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद करतूत

कैमरे में कैद चोर - फोटो : अमर उजाला
शोरशराबा सुनकर अश्वनी की भी नींद खुल गई और वह कमरे से बाहर आ गया। अश्वनी भी पिता के साथ चोर को दबोचने में लग गया। चोर ने अपने साथी को आवाज दी, लेकिन खुद को घिरता देख चोर भागने लगे। चोर को पकड़ने की कोशिश नाकाम रही। अवधेश ने इसके बाद चोरी की सूचना महंत छोटे दास व पुजारी ओमप्रकाश शास्त्री के साथ पुलिस कंट्रोल रूम को दी

पुलिस के मुताबिक, मंदिर में सीसीटीवी कैमरा भी लगा है। चोरों की पूरी करतूत कैमरे में कैद हो गई। वहीं, चोरी किए गए सारे जेवरात बोरे में मंदिर परिसर में ही मिल गए। महंत छोटे दास ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मंदिर में पहले भी चोरी की कोशिश की जा चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें