फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती के घर पर प्रापर्टी डीलर की गोली लगने से हुई थी मौत, अब क्राइम ब्रांच करेगा खुलासा

Fri, 13 Mar 2020 12:22 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, खोराबार (गोरखपुर)।

सार

  • एसपी क्राइम ने मौके पर जाकर घरवालों का बयान दर्ज किया
  • रामनगर कड़जहां में युवती के घर पर प्रापर्टी डीलर की गोली लगने से हुई थी मौत
  • भाई ने प्रेमिका और उसकी मां पर दर्ज कराया था केस
विज्ञापन
gorakhpur Crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाके के मदरहवा निवासी प्रापर्टी डीलर बलराम यादव की हत्याकांड की जांच क्राइम ब्रांच ने तेज कर दी है। बृहस्पतिवार को एसपी क्राइम अशोक वर्मा घटनास्थल पर पहुंचे और आसपास के लोगों से बातचीत की। फिर मृतक के घरवालों का बयान दर्ज किया। पुलिस की शुरूआती जांच में मामला खुदकुशी का बताया जा रहा था, मगर फिर भाई ने बलराम की पूर्व प्रेमिका और उसकी मां पर हत्या का केस दर्ज कराया था। बाद में विवेचना क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, खोराबार के मदरहवा निवासी बलराम यादव की नवंबर 2019 में रामनगर कड़जहां निवासी शालिनी दूबे के घर के बाहर गोली लगने से मौत हो गई थी। उसके सिर में दो गोली लगी थी। शव युवती के घर के बाहर पड़ा था। मामले में बलराम के भाई सिकंदर की तहरीर पर पुलिस ने युवती शालिनी और उसकी मां पर हत्या का केस दर्ज किया था। तभी से दोनों आरोपित घर में ताला बंद कर फरार हैं।
विज्ञापन

न पिस्टल बरामद और न ही आरोपितों की गिरफ्तारी हुई

स्थानीय पुलिस अभी तक न तो पिस्टल बरामद कर पाई, और न ही फरार युवती और उसकी मां को ही अभी तक गिरफ्तार किया जा सका है। पुलिस ने मृतक का हैंडवॉश भी नहीं लिया, जिससे पता चल सके कि गोली बलराम ने ही चलाई थी या किसी अन्य ने। घटना के बाद युवती के घर से मिले उसके सात वर्षीय भाई ने बताया था कि पिस्टल दीदी और मां लेकर चली गई हैं। गोली खुद बलराम ने चलाई थी। इसके बाद पुलिस ने मामले में फाइनल रिपोर्ट लगा दी। बलराम के भाई सिकंदर की फरियाद के बाद मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है।

आरोपितों पर मेहरबान दरोगा पर पुलिस मौन
बीते सोमवार को आरोपित शालिनी के घर बाइक से वर्दी में एक दरोगा पहुुंचे और ताला खोलकर सामान डीसीएम से लाद कर ले जाने लगे थे। सूचना पर मृतक के भाई सिकंदर कुछ लोगों के साथ पहुंचेे। उन्होंने डीसीएम का पीछा कर फोरलेन पर रोक लिया। स्थानीय पुलिस दरोगा और डीसीएम चालक को थाने लाई। बाद में दरोगा को छोड़ दिया। एसपी सिटी ने इस मामले की जांच का निर्देश दिया था, लेकिन पुलिस खामोश बैठी है। यह तक नहीं बता पा रही है कि दरोगा आरोपित के घर से सामान लेकर क्यों और कहां जा रहे थे। वह कौन हैं और कहां तैनात हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें