मां के साथ रविवार शाम मंदिर गई युवती से पूर्व पुजारी ने छेड़छाड़ की और वीडियो बना लिया। पीड़िता ने कृष्णानगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। युवती के मुताबिक रविवार सुबह वह मां के साथ मंदिर गई थीं।
आरोप है कि पूजा करने के दौरान पूर्व पुजारी नीरज कुमार पहुंचा और उनसे छेड़खानी करने लगा।
विरोध पर उनका वीडियो बना लिया और हाथ पकड़ कर अशलीलता करने लगा। चीख पुकार सुनकर भक्तों को आता देखकर भाग निकला।