फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति पदक की सूची नहीं हो सकी फाइनल

Sat, 30 Nov 2013 09:25 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को दिए जाने वाले राष्ट्रपति के विभिन्न मेडल के लिए तैयार सूची पर अंतिम फैसला लेने के लिए शुक्रवार को भी बैठक नहीं हो सकी।
विज्ञापन


पिछले दो दिनों से लगातार बैठक टल रही है।
गणतंत्र दिवस के मौके पर यूपी के पुलिसकर्मियों को उनकी वीरता, उत्कृष्ट व सराहनीय और दीर्घ सेवाओं के लिए राष्ट्रपति के मेडल से अलंकृत किया जाने के लिए सूची तैयार की गई है।

इसमें गैलेंट्री मेडल (अदम्य साहस व शौर्य के लिए) तकरीबन दस अधिकारियों-कर्मचारियों को, दीर्घ व सराहनीय सेवाओं के लिए करीब सौ पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों के नाम चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन


यह सूची डीजीपी व इलाहाबाद स्थित पुलिस मुख्यालय ने तैयार की है, जिसे अंतिम रूप दिया जाना है। इस सूची पर अंतिम निर्णय के लिए गृह विभाग में एक उच्च स्तरीय बैठक होनी थी।
विज्ञापन


(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें