विधायक अविनाश त्रिवेदी विधायक का कहना है कि असहयोग की बात बेबुनियाद है। सांसद को याद नहीं कि जिस स्वीकृत पत्र पर हस्ताक्षर की बात का जिक्र हो रहा है, वह डेढ़ साल पुरानी बात है। वहीं, सीएम की घोषणा के बाद विधायकों को आवंटित हुए 5 करोड़ में 80 प्रतिशत से अधिक धनराशि से 38 सड़कों का निर्माण हो चुका है।
बीते दिनों जब मुख्यमंत्री सार्वजनिक आयोजन में खरगापुर आए थे, तब क्षेत्र में सड़क निर्माण को लेकर मैंने मंच से घोषणा की थी। कई और क्षेत्रों में सड़क बन रही है। तकरोही में 1200 मीटर लंबी सड़क पर काम शुरू होना है। सांसद पुरानी बातों का जिक्र कर रहे हैं। हो सकता हो उन्हें इन निर्माण कार्यों की जानकारी न हो।