फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सांसद सावित्रीबाई फुले ने भरी हुंकार, बोलीं- किसी भी तरह का समझौता नहीं करेगा दलित समाज

Wed, 11 Apr 2018 03:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
भाजपा सांसद सावित्रीबाई फुले - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भाजपा सांसद सावित्रीबाई फुले ने कहा है कि भारत बंद के दौरान जो खूनी संघर्ष हुआ है, उसका दोषी कोर्ट में रिट दायर करने वाला है, उस पर देशद्रोह लगना चाहिए। उन्होंने मांग उठाई कि जो लोग भारत बंद के दौरान शहीद हुए हैं, सरकार उन्हें 50-50 लाख रुपये मुआवजा और और नौकरी दे।
विज्ञापन


लखनऊ के प्रेस क्लब में बुधवार को मीडिया से मुखातिब भाजपा की बहराइच सांसद सावित्रीबाई फुले ने कहा कि पहले एससी/एसटी कानून मजबूत था । लोग दलितों पर अत्याचार करते डरते थे लेकिन अब अगर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से दलितों पर अत्याचार बढ़ जाएगा।

सासंद ने कहा कि संविधान के साथ छेड़छाड़ किया जा रहा है, जो उचित नहीं। दलित समाज किसी भी प्रकार का कोई समझौता नहीं करेगा। इसलिए सरकार को देश हित के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बेकसूर लोगों को पुलिस जेल में डालकर उनका जीवन बर्बाद कर रही है। भारत बंद के दौरान पुलिस ने भी गाड़ियां तोड़ी हैं, इसलिए पुलिस के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन


अपनी ही सरकार को आड़े हाथों लेते हुए सावित्री बाई ने कहा कि सरकार अपराध पर अंकुश नहीं लगा पा रही है, इसीलिए अपराधियों का मनोबल बढ़ रहा है।

उन्होंने भारत बंद के दिन जिनके खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए हैं, उन्हें वापस लेने और  दिन दो अप्रैल को बहुजन स्वाभिमान दिवस के रूप में मनाने की मांग की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें