फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राष्ट्रपति पदक व 12 लाख के गहने चोरी

Mon, 01 Apr 2024 02:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मोहनलालगंज इलाके में चोरों ने सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर के बंद मकान पर धावा बोला और लाखों के जेवर, नकदी व अन्य सामान के साथ ही राष्ट्रपति वीरता पुलिस पदक भी चुरा ले गए।
विज्ञापन

अमेठी के शुकुल बाजार स्थित मोहिद्दीनपुर के मूल निवासी सेवानिवृत्त पुलिस इंस्पेक्टर विजय सिंह भदौरिया मोहनलालगंज के अतरौली में रहते हैं। विजय के अनुसार 18 मार्च को हरदोई पुलिस में तैनात उनके भाई राजेश कुमार की ऑन ड्यूटी मौत हो गई थी। वह भाई के अंतिम संस्कार के लिए सपरिवार गांव चले गए थे। शुक्रवार रात उनका बेटा वरुण मोहनलालगंज स्थित घर पहुंचा तो सीढ़ियों के दरवाजे की कुंडी टूटी मिली। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था।
विजय के मुताबिक उनके घर से सोने-चांदी के करीब 12 लाख रुपये कीमत के गहने, राष्ट्रपति वीरता पुलिस पदक, रेलवे के पास और खेलकूद में मिले प्रमाणपत्र चोरी हुए हैं। सूचना पर पुलिस ने डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को बुलाकर छानबीन की। इसके बाद अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें