फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डाॅ.साैम्या को प्रेसिडेंशियल ट्रैवल ग्रांट

विज्ञापन
डाॅ.साैम्या को प्रेसिडेंशियल ट्रैवल ग्रांट
विज्ञापन
लखनऊ। किंग जाॅर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में जनरल सर्जरी विभाग की डाॅ. साैम्या सिंह को सोसाइटी फाॅर सर्जरी ऑफ द एलिमेनेटरी ट्रैक्ट की ओर से अमेरिका यात्रा के लिए ट्रेवेल ग्रांट मिली है। इसके तहत डाॅ. साैम्या सिंह ने अमेरिका के सैन डिएगो में हुए डायजेस्टिव डिसीज वीक में भाग लिया। यह सम्मेलन गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सर्जरी के क्षेत्र में विश्व का सबसे बड़ा और प्रतिष्ठित मंच माना जाता है। डॉ. सिंह “द डिफिकल्ट गॉल ब्लैडर एंड बियॉन्ड” और हिपैटोबिलियरी सर्जरी पर हुए सत्र की अध्यक्षता भी की। सोसाइटी फाॅर सर्जरी ऑफ द एलिमेनेटरी ट्रैक्ट के अध्यक्ष प्रो. रियाल एस टेलर (जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी, अमेरिका के प्रसिद्ध पैंक्रियाटिक सर्जन) ने उनको ट्रेवेल ग्रांट प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें