फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आकांक्षा दीदियों को राष्ट्रपति ने किया प्रोत्साहित

विज्ञापन
आकांक्षा दीदियों को राष्ट्रपति ने किया प्रोत्साहित
विज्ञापन
लखनऊ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से आकांक्षा समिति, उप्र के अंतर्गत कार्यरत राजधानी स्थित मसाला मठरी केंद्र की दीदियों ने बृहस्पतिवार को मुलाकात की। राष्ट्रपति ने यहां कार्यरत महिलाओं की आय, स्वास्थ्य, बच्चों की शिक्षा और सामाजिक सशक्तीकरण जैसे विषयों पर बातचीत की। उन्होंने महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता को सशक्तीकरण का सबसे प्रभावी माध्यम बताते हुए प्रदेश के प्रत्येक जिले में आकांक्षा को सक्रिय रूप से कार्यरत करने का सुझाव दिया। राष्ट्रपति ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों की पत्नियां समाज के लिए विकास की वाहक बन सकती हैं, यदि वे अपने पद को केवल व्यक्तिगत सुविधा का साधन न मानकर समाज के वंचित वर्गों के लिए सेवा और सहयोग का माध्यम बनाएं। इस दौरान आईएएस डॉ. रश्मि सिंह ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत किया। संस्था की सचिव प्रतिभा सिंह और उपाध्यक्ष डॉ. प्रीति चौधरी ने समिति व केंद्र की आगामी योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें