फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: धरोहरों का संरक्षण हमारी जिम्मेदारी

विज्ञापन
चिड़ियाघर में आयोजित चित्रकला प्रदर्शनी
विज्ञापन
लखनऊ। विश्व धरोहर की अवधारणा का आधार है कि पृथ्वी पर कुछ स्थल, चाहे प्राकृतिक हों या सांस्कृतिक या दोनों का मिश्रण हों, पूरी मानवता के लिए असाधारण महत्व रखते हैं। इन्हें पीढ़ियों के लिए संरक्षित रखना हमारी वैश्विक जिम्मेदारी है। ये संदेश संस्कृति विभाग की ओर से हुए विश्व धरोहर सप्ताह के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को चिड़ियाघर में आयोजित चित्रकला प्रदर्शनी के माध्यम से दिया गया। कई विद्यालयों के 110 प्रतिभागियों ने भारत के धरोहर स्थलों पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। प्रमुख सचिव डॉ. सृष्टि धवन ने बताया कि संग्रहालय निदेशालय के अधीनस्थ सभी संग्रहालयों में जागरूकता कार्यक्रम किए जा रहे हैं। आयोजन 25 नवंबर तक चलेगा।

चिड़ियाघर में आयोजित चित्रकला प्रदर्शनी

चिड़ियाघर में आयोजित चित्रकला प्रदर्शनी

चिड़ियाघर में आयोजित चित्रकला प्रदर्शनी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें