फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डफरिन में वसूली करने वाली आया को लेबर रूम से किचन में भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। वीरांगना अवंतीबाई महिला अस्पताल (डफरिन) में वसूली करने वाली आया पर कार्रवाई हुई है। उसे लेबर रूम से किचन में भेज दिया गया है। साथ ही अस्पताल में जगह-जगह नोटिस चस्पा कर वसूली शिकायत करने के लिए नंबर भी दे दिए गए हैं।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 14 नवंबर को अस्पताल परिसर में चल रही वसूली की खबर प्रकाशित की थी। इसका वीडियो भी सामने आया था, जिसमें आया तीमारदार से रुपये वसूलते नजर आ रही थी। एक अन्य महिला ने आरोप लगाया था कि उससे आठ दिन में छह हजार रुपये वसूले जा चुके हैं।

बृहस्पतिवार को अमर उजाला की टीम अस्पताल पहुंची तो वसूली रोकने के लिए जगह-जगह नोटिस चस्पा नजर आए। तीमारदारों ने भी बताया कि अब उनसे रुपये नहीं मांगे जा रहे हैं, जबकि पहले रुपये न देने पर मरीज की सही से देखभाल नहीं होती थी। एक महिला ने बताया कि चार दिन से वह बहू के साथ अस्पताल में हैं, लेकिन किसी ने पैसे की मांग नहीं की। प्रमुख अधीक्षक ज्योति मेहरोत्रा ने बताया कि वसूली करने वाली आया मांडवी का पद परिवर्तित कर दिया गया है। गौरतलब है कि इससे पहले भी अमर उजाला ने अस्पताल के रैन बसेरे में तीमारदारों से वसूली की खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद अस्पताल ने नोटिस चस्पा कर इस पर रोक लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें