मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 95 जोड़ों ने एक-दूसरे का हाथ थामा।
मोहनलालगंज। गौरा गांव स्थित रिसॉर्ट में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 95 जोड़ों ने एक-दूसरे का हाथ थामा। कार्यक्रम का शुभारंभ मोहनलालगंज के विधायक अमरेश कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय मौर्य और ब्लॉक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विधायक ने कहा कि योजना के तहत प्रत्येक कन्या के खाते में 60 हजार रुपये डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित किए जाते हैं। 25 हजार रुपये की वैवाहिक उपहार सामग्री दी जाती है। आयोजन व्यवस्थाओं के लिए 15 हजार रुपये समाज कल्याण विभाग वहन करता है। नवदंपतियों को नशामुक्त जीवन का संकल्प भी दिलाया। जिला समाज कल्याण अधिकारी अंजनी कुमार, पूर्व विधायक चंदा रावत, डीडीओ अजीत कुमार सिंह, बीडीओ आशुतोष श्रीवास्तव, भूमि विकास बैंक के चेयरमैन अशोक तिवारी, वीरेंद्र प्रताप सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 95 जोड़ों ने एक-दूसरे का हाथ थामा।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 95 जोड़ों ने एक-दूसरे का हाथ थामा।