लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से प्रेरित प्रेरणा संस्था की ओर से मंगलवार को फूलों की होली खेली गई। लखनऊ के गोमतीनगर स्थित बीबीडी बैडमिंटन अकादमी में अवधी लोकगायन व भरवाई नृत्य के बीच हुए कार्यक्रम में आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख स्वांतरंजन, क्षेत्र प्रचारक अनिल, प्रांत प्रचारक कौशल, राष्ट्रधर्म के निदेशक मनोजकांत, उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, ऊर्जा मंत्री एके शर्मा, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, खाद्य मंत्री सतीश शर्मा, उद्यान मंत्री दिनेश सिंह, महापौर सुषमा खर्कवाल, एमलसी पवन सिंह, अवनीश सिंह, रामचंद्र प्रधान, आरएमएल के सीएमएस डॉ विक्रम सिंह, कल्याण सिंह कैंसर संस्थान के निदेशक डा. एमएल भट्ट, प्रेरणा परिवार के प्रशांत भाटिया, अभिनव भार्गव, जतिन वर्मा, पूर्व मेयर संयुक्ता भाटिया, भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय राय, नीरज सिंह आदि मौजूद रहे।