फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 जनवरी तक पूर्वांचल एक्सप्रेस वे यातायात के लिए खोलने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को 26 जनवरी तक यातायात के लिए खोलने की तैयारी
विज्ञापन

प्रदेश सरकार पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का काम 26 जनवरी 2021 तक पूरा कर इसे यातायात के लिए खोलने की तैयारी कर रही है।
यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अवनीश कुमार अवस्थी ने शनिवार को वरिष्ठ अधिकारियों व निर्माणकर्ता कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ एक्सप्रेस-वे का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्य तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए।
अवस्थी ने लखनऊ स्थित चांदसराय से निरीक्षण की शुरुआत की। उन्होंने पैकेज एक में रेल विभाग से आवश्यक अनुमति लेकर जनवरी के अंत तक रेलवे ओवरब्रिज का काम पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने विदेश से उपकरणों को मंगाने की कार्यवाही तत्काल शुरू करने को कहा। पैकेज दो के भ्रमण के दौरान उन्होंने 26 जनवरी तक एक्सप्रेस-वे परियोजना को पूरा करने और यातायात के लिए खोलने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।
विज्ञापन

पैकेज तीन में रायबरेली-अयोध्या मार्ग पर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बनने वाले पर बनने वाले फ्लाईओवर पर गर्डर लॉन्चिंग का कार्य अवस्थी के सामने किया गया।
341 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य इन दिनों तेजी से किया जा रहा है। अब तक 64 प्रतिशत भौतिक कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें