फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लखनऊ एयरपोर्ट पर बोइंग 777 विमान उतारने की तैयारी

विज्ञापन
लखनऊ एयरपोर्ट।
विज्ञापन
लखनऊ। सऊदिया एयरलाइंस का विशालकाय जंबो जेट बोइंग बी 777 पहली बार लखनऊ एयरपोर्ट के रनवे पर उतरेगा। इससे पूर्व वर्ष 2018 में बोइंग जंबो जेट बी-747 उतारा गया था।
विज्ञापन

एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि सऊदी एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या एसवी-892/893 के तहत विमान का संचालन किया जा रहा है। हूती विद्रोहियों के सऊदी पर हमले के चलते इन दिनों विमान सेवाएं बाधित हैं। सऊदी में लखनऊ व प्रदेश के लोग बड़ी संख्या में फंसे हुए हैं। ऐसे में उनकी आवाजाही के लिए जंबो जेट का संचालन करने की तैयारी की गई है। उड़ान संख्या एसवी-892 सऊदी से उड़ान भरने के बाद देर रात लखनऊ पहुंचेगा। इस विमान से 430 यात्री लखनऊ आएंगे।
वहीं, वापसी में विमान संख्या एसवी-893 को रात पौने तीन बजे लखनऊ से सऊदी के लिए रवाना किया जाएगा। लखनऊ से सऊदी के लिए 300 यात्रियों की बुकिंग है। एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार सऊदिया एयरलाइंस के बोइंग 777 का संचालन एयरपोर्ट पर वाइड-बॉडी विमानों के परिचालन की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। एयरपोर्ट का रनवे 2744 मीटर लंबा और 45 मीटर चौड़ा है, जो विभिन्न प्रकार के विमानों के संचालन में सहायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें