फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लखनऊ में यूपी टी-20 लीग के भव्य आगाज की तैयारी

विज्ञापन
जैस्मीन सैंडलस
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन का आगाज 14 अगस्त लखनऊ के अटल बिहारी बाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगा। लीग के शुभारंभ पर मशहूर गायक शंकर महादेवन और प्रसिद्ध गायिका जैस्मीन सैंडलास अपनी शानदार प्रस्तुति देंगे। शंकर महादेवन के पुत्र सिद्धार्थ महादेवन और शिवम महादेवन भी मंच साझा करेंगे। समारोह का एक प्रमुख आकर्षण लेजर शो और भव्य ड्रोन शो होगा। इसके माध्यम से प्रस्तुत लाइव नरेशन दर्शकों को अनूठा अनुभव देगा। लीग के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए इकाना स्टेडियम में एक इन्फ्लुएंसर मीट आयोजित हुई। इसमें 100 से ज्यादा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स ने भाग लिया। बैठक में लीग की तैयारियों और डिजिटल माध्यमों से क्रिकेट प्रेमियों तक पहुंचने की रणनीति पर चर्चा हुई। यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष डॉ. संजय कपूर ने कहा कि यूपी के इन्फ्लूएंसर्स को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जाएगा। विजेता इन्फ्लूएंसर को दो लाख रुपये, उपविजेता को डेढ़ लाख रुपये मिलेंगे। तीसरा स्थान पाने वाले इन्फ्लूएंसर को एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। लीग मैचों के दौरान प्रतिदिन की सर्वश्रेष्ठ सोशल मीडिया पोस्ट को 5,000 रुपये का पुरस्कार मिलेगा। दर्शकों के मनोरंजन के लिए आयोजन स्थल पर फूड कार्निवाल भी होगा।
विज्ञापन

पहली बार होगी भोजपुरी कॉमेंट्री
लीग में पहली बार भोजपुरी कॉमेंट्री भी सुनने को मिलेगी। इसका उद्देश्य पूर्वांचल और भोजपुरी भाषी क्षेत्रों के क्रिकेट प्रेमियों को उनकी मातृभाषा में मैचों का रोमांच उपलब्ध कराना है। इस बार लीग का प्रसारण जियो हॉट्स्टार पर किया जाएगा।

जैस्मीन सैंडलस

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें