फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सीतापुर के रास्ते काठगोदाम एक्सप्रेस चलाने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ जंक्शन से काठगोदाम के लिए चलने वाली काठगोदाम एक्सप्रेस को सीतापुर रूट से चलाने की तैयारी है। इसके साथ डबलडेकर एक्सप्रेस को भी इस रूट पर शिफ्ट करने की कवायद दोबारा शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के ऐशबाग-पीलीभीत रेलखंड का अमान परिवर्तन व विद्युतीकरण करवाया जा चुका है। इससे लखनऊ से दिल्ली की ट्रेनों के लिए एक और रूट खुल गया है। अब लखनऊ से सीतापुर, लखीमपुर, मैलानी, पीलीभीत, बरेली के रास्ते ट्रेनें दिल्ली पहुंच पाएंगी। इस रेलखंड को तैयार करने में 700 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इस रूट पर लखनऊ जंक्शन-काठगोदाम एक्सप्रेस को चलाने के लिए फीजिबिलिटी जांची जाएगी। फिर समयसारिणी व शेड्यूल बनाया जाएगा, जिसमें दो से तीन महीने लग सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें