फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बाहर लगे सीसीटीवी के जरिये गिरोह तक पहुंचने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बैंक ऑफ बड़ौदा में सात हजार के नकली नोट जमा करने पहुंचे गोंडा के परसपुर निवासी सौरभ कुमार के गिरोह के लोगों तक पहुंचने के लिए पुलिस क्षेत्र की बैंकों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखेगी। जांच में सामने आया है कि जब आरोपी रकम जमा करने जाता था तब उसके लोग बैंक के बाहर खड़े रहते थे।
विज्ञापन


चिनहट में बृहस्पतिवार को देवा रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में आरोपी 33 हजार रुपये जमा कर पहुंचा था। वहां मशीन में जांच के दौरान 37 हजार में 500 के 14 नोट नकली मिले थे। बैंक शाखा प्रबंधक सुमित सिंह की सूचना पर पहुंची चिनहट पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि गिरोह के लोग सौरभ पर निगरानी रखते थे। मामले से जुड़े कुछ संदिग्धों को भी चिह्नित किया गया है। जल्द ही उन्हें भी हिरासत में लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें