लखनऊ। अंतर विश्वविद्यालयीय पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता में दम दिखाने की तैयारी कर रहे लखनऊ विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए मैदान तक नसीब नहीं हो रहा है। शिवाजी पार्क का मैदान गड्ढों से भरा है। फुटबॉल पोल टूटे हैं और अभ्यास के लिए मिली दो गेंदें भी खराब हैं। ऐसे में अभ्यास के लिए पहुंच रहे खिलाड़ी जॉगिंग कर लौट जा रहे हैं। ऐसे में 14 से 21 नवंबर तक कानपुर में होने वाली प्रतियोगिता से पहले उनकी तैयारी प्रभावित हो रही है।
टीम चयन के लिए हुए ट्रायल में 103 खिलाड़ी शामिल हुए थे। इनमें से 50 का चयन प्रशिक्षण शिविर के लिए किया गया है। रोजाना करीब 40 खिलाड़ी अभ्यास के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें हरदोई, सीतापुर और कानपुर समेत दूसरे जिलों के संबद्ध व सहयुक्त कॉलेजों के खिलाड़ी भी शामिल हैं। शिवाजी पार्क में जगह-जगह गड्ढे हैं। पुस्तक मेले के आयोजन के बाद मैदान की स्थिति और बिगड़ गई है। एक फुटबॉल पोल का बार गायब है, जबकि दूसरा भी खेलने लायक नहीं है। ऐसे में खिलाड़ी अभ्यास तक नहीं कर पा रहे हैं। प्रतियोगिता नजदीक है, लेकिन बुनियादी सुविधाओं के अभाव में टीम की तैयारी प्रभावित हो रही है।
लविवि के शिवाजी ग्राउंड पर अभ्यास करते खिलाड़ी।