फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय और कॉलेजों ने तेज की दाखिले की तैयारी, कहीं मेरिट तो कहीं परीक्षा से होगा एडमिशन

Mon, 29 Jun 2020 05:18 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट जारी होने के साथ ही डिग्री कॉलेजों में दाखिले की दौड़ तेज हो जाएगी। आमतौर पर जून में स्नातक स्तर की प्रवेश प्रक्रिया संपन्न होने की कगार पर होती है, लेकिन इस साल लॉकडाउन की वजह से रिजल्ट में देरी की वजह से कॉलेजों की प्रवेश प्रक्रिया भी बुरी तरह से प्रभावित हुई। तमाम दुश्वारियों के चलते विवि और डिग्री कॉलेजों की आवेदन प्रक्रिया अभी भी जारी है।

विज्ञापन


लखनऊ विवि के साथ ही राजधानी के अनुदानित महाविद्यालय दाखिले के लिए पहली पसंद रहते हैं। लविवि के साथ ही आईटी गर्ल्स, लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज और नेशनल पीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा के आधार पर दाखिले होने हैं। इसके अलावा बाकी कॉलेजों में 12वीं में मिले अंकों के आधार पर प्रवेश दिया जाता है। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए यहां पर लविवि और उससे सहयुक्त अनुदानित कॉलेजों में आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है। अभ्यर्थी इनमें आवेदन करके प्रवेश प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।

लखनऊ विश्वविद्यालय : 30 जून तक करें आवेदन 
यहां 30 जून तक स्नातक और परास्नातक पाठ्ïयक्रमों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन विवि की वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर जाकर किया जा सकता है। दाखिला प्रवेश परीक्षा के आधार पर दिया जाएगा। सीटों की संख्या व अन्य विस्तृत जानकारी भी विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है। 

विज्ञापन

कालीचरण कॉलेज में ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन फॉर्म उपलब्ध

प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
कालीचरण कॉलेज : यहां ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन फॉर्म उपलब्ध हैं। प्राचार्य डॉ. देवेंद्र सिंह के अनुसार दाखिले मेरिट के आधार पर होंगे। ऑफलाइन आवेदन प्रशासनिक भवन के काउंटर नंबर पांच पर किसी भी कार्य दिवस में सुबह नौ बजे से शाम 5:30 बजे तक प्राप्त किए जा सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन कॉलेज की वेबसाइट www.kcpgclko.in पर जाकर भर सकते हैं। कॉलेज में बीए, बीकॉम, एमए हिंदी, एमए समाजशास्त्र, एमकॉम, एमकॉम अप्लाइड इकोनॉमिक्स के पाठ्यक्रम हैं। 

बीएसएनवी कॉलेज : कॉलेज में स्नातक और परास्नातक दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कॉलेज को बीएससी पाठ्यक्रम के लिए पहचाना जाता है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। अभ्यर्थी कॉलेज की वेबसाइट bsnvpgcollege.in पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। यहां दाखिले मेरिट के आधार पर किए जाते हैं। कॉलेज में स्थित भारतीय भाषा केंद्र से जुड़कर 10 भारतीय भाषाओं की पढ़ाई की जा सकती है।  

नेशनल पीजी कॉलेज : ऑनलाइन आवेदन वेबसाइट www.npgc.in पर और ऑफलाइन कॉलेज परिसर से प्राप्त किए जा सकते हैं। कॉलेज में दाखिले प्रवेश परीक्षा के आधार पर होंगे। यहां बीए, बीएएसी और बीकॉम के साथ ही कई परास्नातक पाठ्यक्रमों की पढ़ाई होती है। 

शशि भूषण बालिका विद्यालय डिग्री कॉलेज : यहां आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कॉलेज में बीए की रेग्युलर तथा बीकॉम सेल्फ फाइनेंस आधारित पढ़ाई होती है। कोर्सेज में दाखिले के लिए आवेदन फॉर्म कॉलेज से प्राप्त किए जा सकते हैं। दाखिले मेरिट के आधार पर होंगे। 

नारी शिक्षा निकेतन गर्ल्स डिग्री कॉलेज : यहां पहली बार ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू की गई। कॉलेज प्राचार्य डॉ. वंदना उप्रेती ने बताया कि दाखिले मेरिट के आधार पर किये जाएंगे। महाविद्यालय में बीए, बीएससी और बीकॉम के साथ ही एमए हिंदी की 60 सीट हैं। 

डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया जारी

प्रतीकात्मक तस्वीर
अवध गर्ल्स डिग्री कॉलेज : यहां प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरे जा सकते हैं। प्राचार्य डॉ. उपमा चतुर्वेदी ने बताया कि आवेदन फॉर्म कॉलेज की वेबसाइट www.agdc.ac.in पर जाकर भर सकते हैं। दाखिले मेरिट के आधार पर किए जाएंगे। कॉलेज में बीए की 400 रेग्युलर तथा बीकॉम की 240 सेल्फ फाइनेंस सीट हैं। आवेदन शुल्क 700 रुपये निर्धारित किया गया है। 

बीबीएयू, पुनर्वास व भाषा यूनिवर्सिटी में भी प्रवेश जारी 
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में दाखिले की प्रक्रिया चल रही है। बीबीए-एलएलबी, बीटेक, बीए, बीजेएमसी व बीकॉम ऑनर्स समेत बीएससी में प्रवेश होने है। लखनऊ के साथ-साथ अमेठी कैम्पस में भी प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। प्रवेश समन्वय प्रो. कुशेन्द्र मिश्रा ने बताया कि एससी-एसटी और फिजिकली हैंडीकैप्ड को नि:शुल्क शिक्षा दी जाती है। सभी कोर्स की लगभग 4500 सीटों के सापेक्ष अब तक 14 हजार आवेदन आए हैं। आवेदन की आखिरी तिथि 10 जुलाई है। अभी तक प्रवेश परीक्षा के आधार पर प्रवेश की तैयारी है। 
 
डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। बीटेक, बीए, बीबीए, बीएएसएलपी समेत कई प्रोफेशनल कोर्स में प्रवेश के अवसर विद्यार्थियों के पास हैं। यहां 50% सीटें दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए आरक्षित हैं। बिना विलंब शुल्क के 20 जुलाई और विलंब शुल्क के साथ 30 जुलाई तक प्रवेश आवेदन होंगे। यहां मेरिट के आधार पर प्रवेश होगा। 

ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती भाषा यूनिवर्सिटी में यूजी के विभिन्न विषयों के साथ बीबीए, बीटेक, बीजेएमसी, बीसीए, बीएससी सेल्फ फाइनेंस आदि कोर्स में भी प्रवेश लिया जा सकता है। कुलपति प्रो. माहरुख मिर्जा ने बताया कि इस बार बीटेक में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस व मशीन लर्निंग के पाठ्यक्रम शुरू किए गए हैं। प्रवेश के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन किया जा सकता है। बिना विलंब शुल्क के 30 जून आवेदन लिए जाएंगे। 

एपीसेन मेमोरियल गर्ल्स डिग्री कॉलेज में ऑफलाइन मिल रहे आवेदन फॉर्म

प्रतीकात्मक तस्वीर
जय नारायण पीजी कॉलेज (केकेसी) 
केकेसी में दाखिले के लिए आवेदन फॉर्म कॉलेज की वेबसाइट www.jnpg.org.in पर जाकर ऑनलाइन भरे जा सकते हैं। लविवि के बाद यह राजधानी का सबसे बड़ा महाविद्यालय है। बीकॉम में यहां लविवि से ज्यादा सीट हैं। दाखिले मेरिट के आधार पर होंगे। यहां पर बीए रेग्युलर की 880, बीए सेल्फ फाइनेंस की 200, बीकॉम रेग्युलर की 880, बीकॉम सेल्फ फाइनेंस की 200, बीएससी की 840, बीबीए की 60, बीपीएड की 50, एलएलबी की 320, एमकॉम की 60, एमकॉम एप्लाइड की 60, एमए हिंदी की 60 सीट हैं। 
 
आईटी गर्ल्स कॉलेज  
लड़कियों की पहली पसंद आईटी गर्ल्स कॉलेेज में आवेदन फॉर्म ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन भी भरे जा सकते हैं। प्राचार्य डॉ. विनीता प्रकाश ने बताया कि आवेदन कॉलेज की वेबसाइट के माध्यम से किए जाएंगे। दाखिले प्रवेश परीक्षा के माध्यम से होंगे। प्रवेश संबंधी जानकारी महाविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। यहां बीए, बीकॉम, बीएससी के अलावा परास्नातक पाठ्यक्रम भी संचालित हैं। 

एपीसेन मेमोरियल गर्ल्स डिग्री कॉलेज 
यहां आवेदन फॉर्म ऑफलाइन मिल रहे हैं। आवेदन की अंतिम तारीख अभी तय नहीं है। प्राचार्य शिवानी दुबे ने बताया कि कॉलेज में बीए की 475, बीकॉम की 80, एमए समाजशास्त्र की 60 और एमए हिंदी की 60 सीट हैं। दाखिले मेरिट के आधार पर होंगे। 

नवयुग कन्या महाविद्यालय 
कॉलेज में स्नातक और परास्नातक आवेदन फॉर्म मिलने लगे हैं। प्राचार्य डॉ. सृष्टि श्रीवास्तव ने बताया कि दाखिले मेरिट के आधार पर दिए जाएंगे। बीए की 700, बीएससी की 190, बीकॉम की 240 सीट हैं। एमए इंग्लिश और हिंदी में 60-60 सीट हैं। 

विद्यांत हिंदू पीजी कॉलेज 
यहां ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों तरह से आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है। ऑनलाइन आवेदन फॉर्म कॉलेज की वेबसाइट www.vidyantcollege.org पर जाकर भरे जा सकेंगे। यहां बीए की 670 सीट, बीकॉम की 440, एमकॉम की 120 और एमए हिस्ट्री की 60 सीट हैं। दाखिला मेरिट के आधार पर दिए जाने हैं। 
 

डीएवी पीजी कॉलेज में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी

प्रतीकात्मक तस्वीर
शिया पीजी कॉलेज
 कॉलेज में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए कॉलेज में ऑनलाइन के साथ ही ऑफलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध होगी। अभ्यर्थी वेबसाइट पर www.shiapgcollege.ac.in और  www.shiacollege.org पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। यहां बीएससी की 550, बीएससी सेल्फ फाइनेंस की 320, बीए की 1046, बीकॉम की 700, बीकॉम सेल्फ फाइनेंस 320 सीट हैं। इसके अलावा यहां कई विषयों में परास्नातक पाठ्यक्रम भी हैं।  

डीएवी पीजी कॉलेज  
दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। अभ्यर्थी वेबसाइट www.davpglu.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। दाखिले मेरिट के आधार पर होंगे। यहां बीए की 500 सीट, बीएससी की 350 सीट, एमए एआईएच की 80 सीट और एलएलबी की 180 सीट हैं। 

लखनऊ क्रिश्चियन पीजी कॉलेज  
आवेदन प्रक्रिया जारी है। कोरोना संक्रमण के चलते इस बार स्नातक में प्रवेश मेरिट के आधार पर होंगे। परास्नातक पाठ्यक्रमों के दाखिले पहले से ही मेरिट के आधार पर दिए जाते थे। यहां बीकॉम रेग्युलर 260, बीकॉम सेल्फ फाइनेंस 180, बीए रेग्युलर 460, बीएससी रेग्युलर 500, बीएससी सेल्फ फाइनेंस 200 के साथ ही एमए इंग्लिश 60 और एमएससी केमिस्ट्री में 40 सीट हैं। 

करामत हुसैन गर्ल्स कॉलेज  
यहां आवेदन प्रक्रिया जारी है। प्राचार्य डॉ. कुदसिया परवीन ने बताया कि महाविद्यालय में दाखिले मेरिट के आधार पर दिए जाएंगे। बीएससी की 180, बीए 1075 की, बीकॉम की 60 और एमए इंग्लिश में 60 सीट हैं। 
 
विज्ञापन

इन कॉलेजों में शुरू हो चुकी आवेदन की प्रक्रिया

प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
खुन-खुनजी गर्ल्स डिग्री कॉलेज  
यहां स्नातक और परास्नातक की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कॉलेज माल और मलिहाबाद की छात्राओं की पहली पसंद है। यहां आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन होगी तथा दाखिले का आधार 12वीं की मेरिट होगी। यहां पर बीए में 385 और एमए एजूकेशन में 60 हैं।  

 कृष्णा देवी गर्ल्स डिग्री कॉलेज  
कॉलेज में दाखिले के लिए आवेदन फॉर्म मिलने शुरू हो गए हैं। यहां मेरिट के आधार पर प्रवेश दिए जाएंगे। बीए की 475 सीट हैं। आलमबाग स्थित इस कॉलेज में केवल छात्राओं को ही दाखिला मिलता है। 

मुमताज गर्ल्स डिग्री कॉलेज 
डालीगंज स्थित कॉलेज में दाखिले के लिए आवेदन फॉर्म मिलने शुरू हो चुके हैं। यहां पर बीए में 650, बीएससी में 240, बीकॉम में 60 और एमए हिंदी और समाजशास्त्र में 60-60 सीट हैं। दाखिले मेरिट के आधार पर होंगे। 

महिला डिग्री कॉलेज  
यहां दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। प्राचार्य डॉ. निशा गुप्ता ने बताया कि कॉलेज में बीए, बीएससीए बीकॉम और बीएससी होमसाइंस हैं। बीए की 900, बीएससी की 480 और बीकॉम की 160 सीटें उपलब्ध हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें