फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तैयारी पूरी, राज्य कराटे आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। चौक स्टेडियम का लालजी टंडन बहुउद्देश्यीय हाल शुक्रवार से राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता खेली जाएगी। तीन दिवसीय आयोजन में प्रदेश के 30 जिलों के करीब 550 खिलाड़ी विभिन्न वर्गो में पदकों के लिए जोर आजमाइश करेंगे।
विज्ञापन


सब जूनियर, कैडेट, जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता का आयोजन कराटे एसोसिएशन ऑफ यूपी के तत्वावधान में कराटे एसोसिएशन ऑफ लखनऊ की ओर किया जाएगा। कराटे एसोसिएशन ऑफ यूपी के अध्यक्ष टीपी हवेलिया व महासचिव जसपाल सिंह ने बताया कि चैंपियनशिप में 111 स्वर्ण, 111 रजत व 222 कांस्य पदकों के लिए बालक व बालिका वर्गों में मुकाबले होंगे।

चैंपियनशिप में कुमिते के 87 भारवर्ग और काता की 24 श्रेणियों सहित कुल 111 वर्गों में स्पर्धाएं आयोजित की जाएगी। इस चैंपियनशिप के माध्यम से यूपी कराटे टीम का चयन किया जाएगा, जो आगामी अखिल भारतीय कराटे प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें