फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मॉक टेस्ट से परखी तैयारी, ओएमआर शीट भरने का कराया अभ्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा (एनएमएमएस) 2027 की तैयारी के लिए मंगलवार को राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों को मॉक टेस्ट के जरिये अभ्यास कराया गया। साथ ही ओएमआर शीट भरने, समय प्रबंधन और प्रश्न हल करने के तरीके बताए गए।
विज्ञापन

मंडलीय मनोवैज्ञानिक विनोद कुमार के नेतृत्व में आयोजित कार्यशाला में प्रधानाचार्य सुमीत कुमार श्रीवास्तव, सहायक मनोवैज्ञानिक डॉ. नीरा सिंह, प्रवक्ता ललिता चौधरी और राज्य नोडल प्रभारी जयमेन्द्र कुमार मौर्य ने मार्गदर्शन किया। मनोविज्ञानशाला प्रयागराज के एनएमएमएस एवं एनएसपी पोर्टल के राज्य नोडल प्रभारी जयमेन्द्र कुमार मौर्य, जनपद नोडल शिक्षक सुरेश जायसवाल और जय शंकर भी मौजूद रहे। विशेषज्ञों ने परीक्षा संबंधी गलतियों से बचने और आत्मविश्वास के साथ प्रश्न हल करने के टिप्स दिए। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें