फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनावायरस: चीन से लौटे तीन यात्रियों की लखनऊ में तलाश, नहीं पहुंचे महाराजगंज

Fri, 06 Mar 2020 06:52 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
लखनऊ हवाईअड्डे का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच राजधानी में सुरक्षा व सतर्कता बढ़ा दी गई है। इस बीच चीन से लौटे महराजगंज जिले के तीन यात्री लापता हो गए हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर दर्ज कराए गए पते पर तीनों नहीं मिले। इनके लखनऊ में ठहरे होने का पता चला है। इस पर सीएमओ की टीम इनकी तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन


बीते दिनों चीन से 18 लोग दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे थे। इनकी सूची महाराजगंज सीएमओ कार्यालय भेज दी गई। इस पर वहां की टीम जांच के लिए पहुंची तो तीन लोग नहीं मिले। इस पर यात्रियों की सूचना दोबारा स्वास्थ्य महानिदेशालय भेज दी गई। अब लखनऊ के पते पर इनकी तलाश कराई जा रही है।

जो यात्री नहीं मिले, उनमें 27 वर्षीय युवती का पता भनौली, पनियरा दर्ज था। पड़ोसियों ने इंदिरानगर के लेखराज में गर्ल्स हॉस्टल उसका ठिकाना बताया है। वहीं, 22 वर्षीय युवक के देवरिया, महाराजगंज व लखनऊ के पते को लेकर भ्रम बना है। 23 वर्षीय युवती को सुषमा हॉस्पिटल, सेक्टर आठ इंदिरानगर में रहना बताया गया। सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि तीनों यात्रियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

निगरानी को मंडलीय रिस्पॉन्स टीम गठित

कोरोना संदिग्धों की निगरानी को मंडलीय स्तरीय आउटब्रेक रिस्पॉन्स कमेटी बनाई गई है। यह जिला स्तर पर गठित रैपिड रिस्पॉन्स सर्विलांस टीम के काम की निगरानी करेगी। साथ ही केंद्र सरकार की ओर से भेजी जाने वाली संपर्क सूची के आधार पर विदेश से लौटे लोगों पर भी नजर रखेगी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंडलायुक्त मुकेश मेश्राम ने बताया कि आशंकित रोगियों के अस्पताल से छूटने के बाद भी स्वास्थ्य कर्मी एक सप्ताह तक उनका फील्ड सर्विलांस भी करेंगे।

लोहिया संस्थान में बना 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड
कोरोना से संक्रमित लोगों के लिए लोहिया संस्थान के हॉस्पिटल ब्लॉक की इमरजेंसी के सामने 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। प्रमुख सचिव रजनीश दुबे ने बृहस्पतिवार दोपहर को आईसोलेशन वार्ड का दौरा कर इंतजामों को परखा।

वहीं, बनाई गई कमेटी में मेडिसिन विभाग के डॉ. विक्रम सिंह, पल्मोनरी मेडिसिन के डॉ. हेमंत अग्रवाल और माइक्रोबायोलॉजी विभाग की डॉ. ज्योत्सना अग्रवाल शामिल हैं। इन्हें नमूना एकत्र करने और इलाज के तरीके बताए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें