काकोरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गय
काकोरी। गुड हेल्थ केयर सोसाइटी की ओर से मंगलवार को काकोरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। गर्भवती महिलाओं और माताओं को स्वच्छता, पौष्टिक आहार, नियमित जांच, टीकाकरण और संस्थागत प्रसव की जानकारी दी गई। महिलाओं को हाइजीन किट भी वितरित की गई। कार्यक्रम में काकोरी बीडीओ श्वेता ने महिलाओं से अपने साथ गर्भस्थ शिशु के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की अपील की। डॉ. केडी मिश्रा के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में संस्था की अध्यक्ष एवं संस्थापक निदा फातिमा समेत स्वास्थ्यकर्मी, पदाधिकारी और स्वयंसेवक मौजूद रहे।