फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: निजी अस्पताल में गर्भवती की मौत, गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पारा के माेहान रोड स्थित निजी अस्पताल में गर्भवती की मौत हो गई। परिजन ने गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है और पुलिस व सीएमओ से शिकायत की है। पुलिस ने जांच के लिए सीएमओ को पत्र भेजा है। जांच में आरोप सही मिलने पर अस्पताल पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

ठाकुरगंज के लालाबाग के रहने वाले अंकित यादव की बहन कोमल आठ माह की गर्भवती थीं। प्रसव पीड़ा होने पर परिजन ने उन्हें एक जून को मोहान रोड स्थित साईं हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। भाई अंकित का आरोप है कि डॉक्टर की जगह अस्पताल संचालक श्याम यादव व शेरा सिंह ने बहन का इलाज किया था। इलाज में हुई लापरवाही से हालत बिगड़ गई, जिसके बाद इंजेक्शन व कुछ दवाएं दीं। इससे कोमल की मौत हो गई।
मौत के बाद अस्पताल प्रशासन ने कोमल को जिंदा बताकर कृष्णानगर के दूसरे हॉस्पिटल रेफर कर दिया। वहां डॉक्टरों ने जांच पड़ताल करके उसे मृत घोषित कर दिया। भाई ने मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। पुलिस ने सीएमओ को पत्र भेजकर जांच रिपोर्ट मांगी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट में लापरवाही सामने मिली तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


Iअस्पताल में गर्भवती का इलाज नहीं चल रहा था। उसे गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। यहां से उसे दूसरे अस्पताल रेफर किया गया था। वहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गई। तीमारदारों के आरोप बेबुनियाद हैं।I
विज्ञापन


I-
शेर सिंह, सांई हॉस्पिटल निदेशकI
I
I
Iगर्भवती के इलाज से संबंधित रिकाॅर्ड सीएमओ ऑफिस भेजा गया है। वहां से जांच रिपोर्ट आने बाद कार्रवाई होगी।I

I- सुरेश सिंह, पारा इंस्पेक्टरI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें