फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गर्भवती की मौत, दहेज हत्या का आरोप

Tue, 26 May 2026 02:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
रूपांशी यादव की फाइल फोटो।
विज्ञापन
मलिहाबाद। भुलभूला खेड़ा गांव में तीन माह की गर्भवती रूपांशी यादव (23) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया है।
विज्ञापन

तिलसुवा गांव निवासी रूपांशी के पिता जोगेंद्र ने बताया कि एक वर्ष पहले उनकी बेटी का विवाह प्राइवेट चालक सुधीर से हुआ था। विवाह के बाद से ही पति सुधीर और ननद निहारिका व प्रीति दहेज के लिए रूपांशी को परेशान कर रहे थे। आरोप है कि वे चार पहिया वाहन न मिलने पर हत्या की धमकी दे रहे थे।
रविवार देर रात गांव के लोगों ने रूपांशी की मौत की जानकारी दी। भाई शानू यादव ने बताया कि बहन की गर्दन पर चोट के निशान थे। इंस्पेक्टर मलिहाबाद सुरेंद्र सिंह भाटी ने पति और दोनों ननदों के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें