फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती महिला और नवजात बच्चों की हत्या कर फेंके शव, मचा हड़कंप

Tue, 07 Nov 2017 12:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोंडा
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
गोंडा के पूरेमहा गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक गर्भवती महिला व उसके नवजात बच्चों की हत्या कर उनके शवों को गन्ने के खेत में फेंक दिया गया। बकरियों की तलाश में गन्ने के खेत में घुसी महिला ने इन शवों को देखा तो चीखते हुए भागी और गांव के लोगों को सूचना दी।
विज्ञापन


महिला व नवजातों के शव को देखकर गांव में हड़कंप मच गया। ग्राम प्रधान ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो धानेपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। धानेपुर थाना क्षेत्र के पूरे महा गांव की एक महिला सोमवार को अपनी बकरियों को चराने के लिए गांव के बाहर खेत में लेकर गई थी।

इसी बीच उसकी एक बकरी गन्ने के खेत में घुस गई। महिला के मुताबिक वह अपनी बकरी की तलाश में गन्ने के खेत में गई तो वहां उसने एक महिला का शव पड़ा देखा। महिला के शव के बगल एक नवजात का शव भी पड़ा हुआ था। इसके अलावा एक नवजात का शव प्रसव प्रक्रिया के बीच में फंसा था।
विज्ञापन


उसका आधा अंग बाहर निकला हुआ था। इस दृश्य को देखकर महिला के होश फाख्ता हो गए। वह चीखते हुए गन्ने के खेत से भागी। उसकी चीख सुनकर आसपास के खेतों में मौजूद ग्रामीण दौड़े तो उसने खेत के बीच में शव पड़े होने की जानकारी दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें