फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाने वाली थी एक नई जिंदगी, पर आ गई मौत

Wed, 28 Aug 2013 12:33 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
काकोरी क्षेत्र में दहेज लोभियों ने मांग पूरी न होने पर गर्भवती को जमकर पीटा। हालत बिगड़ने पर अस्पताल ले गए।
विज्ञापन


सोमवार को बच्चे को जन्म देने के साथ ही महिला ने दम तोड़ दिया। शरीर पर लगी चोटों को देख भड़के मायके वालों ने जमकर हंगामा किया। पिता ने दामाद समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव दशहरी निवासी फुरकान अहमद ने सोमवार को गर्भवती पत्नी साजनी खातून (30) को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बच्चे को जन्म देने के साथ साजनी ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


इसकी खबर पर मलिहाबाद के गांव कसमंडी कलां निवासी साजनी के पिता नसरत अली परिवार के अन्य लोगों के साथ अस्पताल पहुंचे। बेटी के शरीर पर चोटें नजर आने पर उनका माथा ठनका।
विज्ञापन


अस्पताल में मौजूद ससुराल वालों से पूछताछ की तो वे खिसकने लगे। इस पर नसरत ने पुलिस को सूचना दी और दहेज की खातिर बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
नसरत ने बताया कि चार साल पहले उसने बेटी की शादी फुरकान से की थी। कुछ समय बाद ससुराल वाले दहेज को लेकर साजनी को प्रताड़ित करने लगे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें