फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रोजगार मेले में युवतियों को प्राथमिकता, साक्षात्कार में सभी का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। अलीगंज स्थित राजकीय आईटीआई में मंगलवार को आयोजित रोजगार मेले में 200 युवाओं का चयन किया गया। इनमें 35 युवतियां हैं। टाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट के लिए चयनित इन अभ्यर्थियों को करीब 15 हजार रुपये महीना वेतन और कंपनी की तरफ से आने-जाने की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन

प्लेसमेंट अधिकारी एमए खान ने बताया कि टाटा मोटर्स के कैंपस ड्राइव में आईटीआई पास 292 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। कंपनी के साक्षात्कार में 92 अभ्यर्थी असफल हो गए। मेले में करीब 35 युवतियों ने भी प्रतिभाग किया। कंपनी के मानकनुसार, प्रतिभागी सभी युवतियों को प्राथमिकता के साथ नौकरी दी गई है। बताया कि रोजगार से वंचित रह गए आईटीआई पास अभ्यर्थियों को 31 मार्च को एक और अवसर दिया जाएगा। इसके लिए अलग-अलग कंपनियों से संपर्क किया जा रहा है।
चयनित अभ्यर्थी विकासनगर निवासी शिवानी ने बताया कि कंपनी ने ट्रेनी पद पर उनका साक्षात्कार लिया। इस दौरान कोर्स और कंपनी से जुड़ी बेसिक जानकारी मांगी गई। वहीं, मोहनलालगंज की रेखा ने बताया कि वह सुबह 10 बजे रोजगार मेले में पहुंच गई थीं। एक घंटे बाद साक्षात्कार लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें