फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में मौसमी उठापटक के आसार, आंधी संग ओले गिरने की चेतावनी

Tue, 07 Jan 2020 11:27 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते प्रदेश में मौसमी उठापटक के आसार हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानियों ने मंगलवार को प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ आंधी-बारिश के साथ कुछेक स्थानों पर ओले पड़ने की चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर की ओर सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश के कई इलाकों में अगले 24 से 48 घंटों में मौसम बदल सकता है। कुछेक स्थानों पर ओले भी गिर सकते हैं।

इसके पहले सोमवार को दिन में खिली गुनगुनी धूप ने लोगों को राहत दी। सोमवार का अधिकतम पारा दो जनवरी के बाद फिर से 23 डिग्री के पार पहुंच गया।

हालांकि, मंगलवार और बुधवार को मौसमी उठापटक की संभावना जताई गई है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक जम्मू कश्मीर और पाकिस्तान के पास सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ से प्रदेश के कई इलाकों में 24 से 48 घंटों में मौसमी बदलाव हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक दर्ज किया गया

राजधानी समेत आसपास के इलाकों में बादलों की आवाजाही के साथ कुछ स्थानों पर बौछारें पड़ सकती हैं। इन सबके बीच सोमवार को गलन भरी सुबह की शुरुआत के बाद दिन में गुनगुनी धूप ने राहत पहुंचाई। इसका लोगों ने लुत्फ दिलाया तो शाम होते ही सिहरन बढ़ी।

अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम पारा 10 डिग्री के नीचे सरका। यह सामान्य से दो डिग्री अधिक 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें