फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्रयागराज स्पेशल को एक घंटे रोका, आगे दौड़ाईं दो ट्रेनें

Mon, 11 Dec 2023 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। दो ट्रेनों को आगे निकालने के लिए लखनऊ से प्रयागराज जाने वाली स्पेशल रेलगाड़ी रविवार को लगभग एक घंटे तक रायबरेली स्टेशन पर रोकी गई। इसके चलते लखनऊ-प्रयागराज स्पेशल के यात्रियों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

लखनऊ-प्रयागराज स्पेशल ट्रेन रविवार को दिन में 11:45 बजे रायबरेली स्टेशन पहुंची। इसे प्लेटफार्म नंबर तीन पर रोक दिया गया। इसके बाद पहुंची फिरोजपुर कैंट से धनबाद जाने वाली गंगा सतलुज एक्सप्रेस को प्लेटफार्म नंबर दो पर 10 मिनट रोकने के बाद रवाना कर दिया गया। गंगा सतलुज रूट परिवर्तन के चलते रायबरेली के रास्ते चलाई गई।
इसके बाद अमृतसर से हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल दोपहर 12:19 बजे प्लेटफार्म नंबर दो पर आई। इस ट्रेन को नौ मिनट बाद रवाना करने के बाद लखनऊ-प्रयागराज स्पेशल को दोपहर 12.40 बजे चलाया गया। यह ट्रेन पहले ही चार घंटे विलंब से आई थी।
विज्ञापन

इसके साथ वाराणसी-देहरादून जनता मेल एक घंटा, हावड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल पौन घंटा और सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस आधे घंटा विलंब से पहुंची। स्टेशन अधीक्षक रवि रंजन ने बताया कि प्रयागराज स्पेशल लखनऊ से ही काफी विलंब से चलाई गई थी।

रेल राज्यमंत्री की विशेष ट्रेन नहीं रुकी
रायबरेली। केंद्रीय रेलवे, कोयला एवं खनिज राज्यमंत्री रावसाहेब पाटिल दानवे रविवार को लखनऊ से स्पेशल ट्रेन से रायबरेली होते हुए प्रतापगढ़ गए। उनकी गाड़ी रायबरेली में नहीं रखी। रेल राज्यमंत्री का कार्यक्रम निर्धारित होने के बाद से शहर के साथ रूट के अन्य स्टेशनों पर व्यवस्था दुरुस्त कराई जा रही थी। रविवार को स्पेशल ट्रेन के गुजरने के दौरान रेलवे के कई अधिकारी स्टेशन पर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें