फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्रयागराज रूट की ट्रेनें लेट, धक्कामुक्की

Wed, 12 Feb 2025 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
रायबरेली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म दो पर ट्रेन में चढ़ने के लिए धक्कामुक्की करते श्रद्धालु। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
रायबरेली। ट्रेनों की लेटलतीफी खत्म नहीं हो रही है। प्रयागराज जाने वाली सभी ट्रेजें कई घंटे लेट रहीं। इस कारण स्टेशन पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। जब ट्रेन आई तो उस पर चढ़ने के लिए यात्रियों में जमकर धक्कामुक्की हुई। गेट खुलवाने के लिए श्रद्धालु जूझते रहे। जीआरपी और आरपीएफ को स्थिति नियंत्रण करने के लिए दौड़ना पड़ा।
विज्ञापन


मंगलवार को प्रयागराज-गोरखपुर वंदे भारत सवा घंटे, प्रयागराज-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, सहरानपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस रायबरेली में एक घंटे और ऊंचाहार में दो घंटे देर से पहुंची। प्रयागराज-लखनऊ गंगा गोमती एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस दो घंटे, प्रयागराज-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस सवा दो घंटे से आईं।

कानपुर-प्रयागराज इंटरसिटी एक्सप्रेस ऊंचाहार में 15 मिनट खड़ी रही, जिससे यह आधे घंटे लेट हो गई। इसी तरह कानपुर-प्रयागराज पैसेंजर ऊंचाहार में आधे घंटे खड़ी रही, जिससे लेटलतीफी बढ़कर एक घंटे से ज्यादा हो गई। प्रयागराज-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस पौने दो घंटे, प्रयागराज-कानपुर पैसेंजर दो घंटे, प्रयागराज-बरेली एक्सप्रेस पौने पांच घंटे, शक्ति नगर-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस ढाई घंटे, लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर आधे घंटे देर से आईं।
विज्ञापन



महाकुंभ के लिए चलीं छह स्पेशल ट्रेनें, त्रिवेणी निरस्त
बछरावां (रायबरेली)। प्रयागराज में माघ पूर्णिमा पर होने वाले शाही स्नान के लिए मंगलवार को छह संगम मेल एक्सप्रेस ट्रेन चलाई गईं। इस कारण दिक्कत नहीं हुई, लेकिन त्रिवेणी रद्द होने से उससे सफर करने वाले श्रद्धालुओं को बस से महाकुंभ रवाना होना पड़ा।

लखनऊ रायबरेली रेल खंड के बछरावां रेलवे स्टेशन पर मंगलवार शाम प्रयागराज संगम जाने के लिए श्रद्धालु बछरावां रेलवे स्टेशन पहुंचे। इस दौरान जानकारी मिली कि त्रिवेणी ट्रेन को रद्द कर दिया गया है। रेलवे स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मंगलवार को संगम मेला एक्सप्रेस ट्रेन चलाई गई हैं। श्रद्धालुओं को समस्या नहीं होने दी जा रही है।


17 मिनट पहले स्टेशन पहुंची मेला एक्सप्रेस
मंगलवार को मेला एक्सप्रेस लखनऊ से चलकर बछरावां रेलवे स्टेशन पर शाम 3:13 बजे पहुंची। ट्रेन 17 मिनट पहले स्टेशन पर आ गई। इस कारण दो मिनट की जगह ट्रेन 17 मिनट तक स्टेशन पर रुकी रही और 3:30 बजे रवाना हुई। रेलवे स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि यह ट्रेन बिफोर थी। इसलिए इस ट्रेन को 17 मिनट तक बछरावां स्टेशन पर रोका गया। इस ट्रेन का स्टॉपेज दो मिनट ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें