फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवीर कुमार आईएएस एसोसिएशन के अध्यक्ष, आलोक कुमार बने सचिव

Sat, 16 Dec 2017 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रवीर कुमार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी आईएएस एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा ने राजस्व परिषद के चेयरमैन प्रवीर कुमार को एसोसिएशन का अध्यक्ष और खाद्य आयुक्त आलोक कुमार तृतीय को सचिव बनाए रखने के प्रस्ताव पर शुक्रवार को मुहर लगा दी है।
विज्ञापन


1982 बैच के आईएएस अधिकारी प्रवीर को पिछले महीने शैलेश कृष्ण के स्थान पर एसोसिएशन के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। मुख्य सचिव के बाद प्रदेश में काडर के वरिष्ठतम अधिकारी को एसोसिएशन का सचिव बनाए जाने की परंपरा रही है। आमसभा ने इसे आगे बढ़ाते हुए प्रवीर के नाम पर मुहर लगा दी। इसी तरह आशीष गोयल एसोसिएशन के सचिव हुआ करते थे।

पिछले दिनों इलाहाबाद का कमिश्नर बनाए जाने के बाद गोयल ने सचिव की जिम्मेदारी छोड़ दी थी। इसके बाद खाद्य आयुक्त आलोक कुमार को यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी। आमसभा ने आलोक के पास ही यह जिम्मेदारी बनाए रखने का भी फैसला किया है।
विज्ञापन


सचिव आलोक कुमार ने बताया कि एनआरएच के डायरेक्टर पंकज कुमार को कोषाध्यक्ष, मिशन डायरेक्टर स्किल डवलपमेंट मिशन राजेश कुमार, निदेशक पंचायतीराज विजय किरन आनंद और विशेष सचिव इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी डॉ. अखिलेश कुमार मिश्र को संयुक्त सचिव बनाया गया है। उन्होंने बताया कि एसोसिएशन में एक महिला संयुक्त सचिव जल्द नामित की जाएगी।
विज्ञापन


नव नियुक्त कार्यकारिणी
अध्यक्ष : प्रवीर कुमार, 1982 बैच
सचिव : आलोक कुमार तृतीय 1998 बैच
कोषाध्यक्ष : पंकज कुमार 2002 बैच
संयुक्त सचिव : राजेश कुमार 2008 बैच, विजय किरन आनंद 2009 बैच, डॉ. अखिलेश मिश्र 2009 बैच।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें