फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी भी भगवान राम के तम्बू में होने पर तोगड़िया ने जताया अफसोस, दिवाली मनाने पर जताई खुशी

Wed, 18 Oct 2017 04:09 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डॉ. प्रवीण तोगड़िया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने अयोध्या में दिवाली मनाने पर खुशी तो जताई है। पर राम के फटे तंबू में होने पर अफसोस जाहिर किया है।
विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट कर ‌लिखा कि प्रतीकात्मक ही सही,अयोध्या में भगवान् राम वापस आ रहें हैं, अच्छा है। फिर भी क्या उन के जन्मस्थान पर राम फटे तंबू में ही बैठेंगे?

प्रतीकात्मक ही सही,अयोध्या में भगवान् राम वापस आ रहें हैं, अच्छा है। फिर भी क्या उन के जन्मस्थान पर राम फटे तंबू में ही बैठेंगे?— Dr Pravin Togadia (@DrPravinTogadia) October 18, 2017
विज्ञापन



उन्होंने एक तस्वीर भी पोस्ट की और लिखा कि अभी भी बैठे हैं फटे तम्बू में भगवान राम।

अभी भी बैठे हैं फटे तम्बू में भगवान् राम pic.twitter.com/23ASj6ma6V— Dr Pravin Togadia (@DrPravinTogadia) October 18, 2017


गौरतलब है कि अयोध्या में आज छोटी दिवाली के मौके पर भव्य दिवाली मनाई जा रही है। जिसमें प्रतीकात्मक तौर पर भगवान राम की वापसी हो रही है और उनका राज्याभिषेक यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें