फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नगराम में जगह-जगह बांटा गया प्रसाद

Wed, 24 Jun 2026 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
भंडारे में प्रसाद बांटते लोग।
विज्ञापन
नगराम। ज्येष्ठ माह के अंतिम बड़े मंगलवार पर नगराम क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर भंडारों का आयोजन कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन


गंगागंज स्थित चौहान ट्रैक्टर और हरदोइया स्थित न्यू किसान सेवा केंद्र में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ भंडारे आयोजित किए गए। न्यू किसान सेवा केंद्र पर पहले अखंड रामायण पाठ का आयोजन हुआ। इसके बाद कन्या भोज संपन्न कराया गया। हरदोइया रेगुलेटर पर पुल के पास यादव परिवार की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। वहां श्रद्धालुओं को कढ़ी-चावल, छोला, पूड़ी-सब्जी और बूंदी का प्रसाद बांटा गया। पौधशाला बाजार में राजेश द्विवेदी ने बजरंगबली मंदिर पर पूड़ी-सब्जी और बूंदी का प्रसाद बांटा। बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें