फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 लाख की शाही सवारी में विराजेंगे गुरू

Sat, 14 Dec 2013 09:31 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
80 लाख रुपये की कीमत से तैयार हुई भारी भरकम शाही सवारी में गुरू विराजेंगे।
विज्ञापन


उनके साथ गुरू का जयकारा लगाते सिख जत्थों और संगतों की करीब दो किलोमीटर लंबी सवारी निकलेगी।

7 जनवरी 2014 को गुरुद्वारा आलमबाग में मनाए जाने वाले गुरू गोविंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व का आकर्षण गुरू की ये शाही सवारी रहेगी।

प्रकाश पर्व की तैयारियों के बारे में गुरुद्वारा पदाधिकारियों ने शुक्रवार को जानकारी दी।
गुरुद्वारा आलमबाग के धार्मिक सचिव सरदार निर्मल सिंह ने बताया कि आयोजन 4 जनवरी को गुरुद्वारा सिंगारनगर में कवि दरबार से शुरू होगा।

सात जनवरी को मुख्य आयोजन सुबह 5 बजे से शाम 5 बजे तक गुरुद्वारा आलमबाग में होगा। जिसका आकर्षण अमृतसर से आ रही 80 लाख रुपये की कीमत की गुरू की शाही सवारी रहेगी।

कीर्तन में गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्डधारी वीर खालसा दल के हैरतअंगेज करतबों के साथ ताशा बैंड भी रहेगा।

आयोजन में चंडीगढ़-दिल्ली की कीर्तनी भाइयों के साथ इंडियन आयडल के उप-विजेता दविंदर पाल सिंह भी मौजूद रहेंगे। समारोह के दौरान 100 यूनिट रक्त का दान भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंटेंगे लाखों के इनाम नगर कीर्तन के दौरान सिख परिवारों के एक हजार से ज्यादा बच्चों की निहंग ड्रेस प्रतियोगिता व कई अन्य प्रतियोगिताएं भी होंगी। पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतियोगिताओं में 2.5 लाख के पुरस्कार बांटे जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें