लखनऊ। श्री शिव झूलेलाल शुभम सिटी सिंधी पंचायत की ओर से सोसायटी में सोमवार को चालीहा साहिब महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान पंचायत के अध्यक्ष कन्हैयालाल चंदवानी, संतोष हिरवानी, नवीन केवल रामानी, रितेश मेघानी, सुरेश तोलानी, जेठानंद केसवानी, दिनेश साधवानी, अशोक तोलानी, ओमप्रकाश छतनानी, उमेश रश्मि चंदवानी, रतना नवलानी, संगीता केवल रामानी, ज्योति केसवानी, माला छतलानी, वैशाली साधवानी, रेखा मन ध्यान, कविता शादेजा, रेहा लखमानी, सुमित्रा रंगलानी समेत बड़ी संख्या में सिंधी समाज के लोग मौजूद रहे। इस दौरान अपील की गई कि सिंधी भाषा को बढ़ावा देने के लिए सभी परिवार आपस में सिंधी में ही बात करें।