फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्रधान के बेटे का शव कमरे में मिला, ससुर ने लगाया हत्या का आरोप

Mon, 20 Jan 2025 01:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रधान के बेटे का शव कमरे में मिला, ससुर ने लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन
गोसाईंगंज। इचवलिया के प्रधान हरि सिंह के इकलौते बेटे शिवम सिंह (21) का शव रविवार को संदिग्ध हालात में कमरे में बेड पर पड़ा मिला। गले पर कसे जाने का निशान था। उनके ससुर ने हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। वहीं मृतक के परिजनों ने आत्महत्या की बात बताई है।
विज्ञापन


शिवम सिंह की शादी 5 दिसंबर 2023 को निगोहां के नंदौली निवासी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की बेटी दिव्या से हुई थी। दिव्या एमए की परीक्षा देने के लिए 13 जनवरी को मायके गई थीं। रविवार को शिवम का शव संदिग्ध हालात में कमरे में बेड पर पड़ा मिला। पिता हरी सिंह ने पुलिस को बताया कि कमरा अंदर से बंद कर बेटे ने पंखे से लटककर जान दे दी। दरवाजा तोड़कर शव नीचे उतारा गया।

खबर पाकर पत्नी व ससुराल वाले भी पहुंच गए। ससुर का कहना है कि शिवम के गले पर किसी चीज से कसे जाने के निशान थे। हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया है। इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें