फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्रधान के बेटे ने गला कसकर गर्भवती पत्नी को मार डाला

Sat, 05 Apr 2025 01:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रधान के बेटे ने गला कसकर गर्भवती पत्नी को मार डाला
विज्ञापन
सरोजनीनगर। बंथरा के मवई-पड़ियाना की प्रधान सीमा रानी के बेटे संदीप ने गर्भवती पत्नी मोनी गौतम (28) की गला कसकर हत्या कर दी। आरोपी ने शुक्रवार शाम को वारदात अंजाम दी। सीमा रानी के घर पहुंचने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई। मां को देखकर आरोपी भाग निकला। सीमा के मुताबिक वह घर के अंदर दाखिल हुईं तो कमरे के अंदर बहू मृत पड़ी थी। माेनी के गले में उसी का दुपट्टा लिपटा था।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मवई-पड़ियाना की प्रधान सीमा रानी अपने पति राम प्रकाश के साथ किसी काम से सरोजनीनगर स्थित गौरी बाजार गई थीं। शाम करीब पांच बजे वह लौटीं। कई बार आवाज देने पर भी बेटे या बहू ने दरवाजा नहीं खोला। कुछ देर बाद संदीप ने दरवाजा खोला और वहां से भाग निकला। भीतर कमरे में मोनी बिस्तर पर मृत मिली। मोनी के सिर पर चोट के निशान मिले हैं।

माना जा रहा है कि पति पत्नी में किसी बात पर विवाद हुआ था। इसके बाद संदीप ने पत्नी की हत्या कर दी। मां सीमा रानी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मोनी के मायके वालों को घटना की जानकारी दे दी है। सीमा रानी के तीन बेटों में संदीप सबसे बड़ा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक संदीप आए दिन पत्नी से मारपीट करता था।
विज्ञापन

संदीप की दूसरी पत्नी थी मोनी

स्थानीय लोगों का कहना है कि संदीप ने मोनी से दूसरी शादी की थी। वह पहली पत्नी से अक्सर झगड़ा करता था, जिसके बाद वह उसे छोड़कर चली गई थी। परिजनों ने हरदोई के संडीला स्थित रामपुरवा में रहने वाले कालिका की बेटी मोनी से दूसरी शादी एक साल पहले कराई थी। मोनी छह माह की गर्भवती थीं। आरोपी आए दिन पत्नी को प्रताड़ित करता था। एसीपी कृष्णानगर विकास कुमार पांडेय के मुताबिक आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही संदीप को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मोनी के घरवालों के आने के बाद एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें