लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के सांख्यिकी विभाग ने एमए/एमएससी के प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। विभागाध्यक्ष प्रो. शशि भूषण की ओर से जारी सूचना के अनुसार, तृतीय सेमेस्टर की सांख्यिकी एवं जैव सांख्यिकी की प्रायोगिक परीक्षा 12 दिसंबर को सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक होगी। वहीं, प्रथम सेमेस्टर की सांख्यिकी विषय की प्रायोगिक परीक्षा 21 दिसंबर को सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक आयोजित की जाएगी। दोनों परीक्षाएं विश्वविद्यालय के सांख्यिकी विभाग में होंगी।