लखनऊ। शहर के कई इलाकों में शुक्रवार को बिजली बंद रहेगी। गोमतीनगर विस्तार सेक्टर एक उपकेंद्र से सुलभ आवास सेक्टर-6 इलाके में क्षतिग्रस्त पोल बदलने के लिए सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक तीन घंटे के लिए तक बिजली बंद रहेगी। इसके अलावा एमआई रॉयल कोर्ट, मलेशिया मऊ गांव, ककरहा पुरवा सहित आसपास की बिजली भी बंद रहेगी।