फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 70 बड़े होटलों को एलडीए ने भेजा नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। अवैध निर्माण को लेकर मंडलायुक्त की सख्ती के बाद एलडीए ने शहर के करीब 70 बड़े होटलों को नोटिस जारी किया है। इन होटलों को 15 दिनों के भीतर स्वीकृत मानचित्र और निर्माण से जुड़े दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। अलीगंज अग्निकांड के बाद शहर में होटलों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच के तहत यह कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


एक सप्ताह पहले मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने अवैध निर्माणों की समीक्षा की थी। इसमें बिना अग्नि सुरक्षा वाले और अवैध निर्माण वाले होटल, रेस्टोरेंट, हॉस्टल, लॉन और बैंक्वेट के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे। बैठक में एलडीए इंजीनियरों ने दिल्ली के होटल अग्निकांड के बाद लखनऊ में हुए सर्वे की रिपोर्ट भी रखी। इस रिपोर्ट में अवैध निर्माण करने वाले और अग्नि सुरक्षा मानकों पर फेल 122 होटल, रेस्टोरेंट आदि के नाम थे। अब पहले चरण में इनमें से 70 होटलों को नोटिस जारी किया गया है। इनमें सबसे अधिक संख्या गोमतीनगर इलाके के होटलों की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें