लखनऊ। बिजली आपूर्ति में सुधार के काम सोमवार को कराए जाएंगे। इस कारण ग्वारी उपकेंद्र से सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक सप्लाई ठप रहेगी। इससे गोमतीनगर के विराम खंड एक, दो, तीन चार के उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ेगी।