लखनऊ। गोमतीनगर और विस्तार के कई इलाकों में शनिवार को बिजली बंद रहेगी। गोमतीनगर विस्तार सेक्टर-5 उपकेंद्र के विद्वानखंड (गली नंबर 1 से 5 तक), भरवारा क्रॉसिंग, भरवारा एस्टेट, दुर्गापुरी कॉलोनी, रजत पेट्रोल पंप के आसपास, राधेविहार, मधुबन लॉन, कृष्ण विहार कॉलोनी, कान्हा विहार कॉलोनी, जगपालखेड़ा गांव, लोयोला पब्लिक स्कूल, विज्ञानखंड (खंड 1 से 4 तक), भोला चौराहा और अर्बन पब्लिक स्कूल के आसपास दोपहर 12 से दो बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। ग्वारी कलवर्ट उपकेंद्र के मकान नंबर 2/309 विकासखंड और 3/ 231 विकासखंड के आसपास 100 उपभोक्ताओं की बिजली सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक बंद रहेगी। लौलाई उपकेंद्र के देवरिया कला, अलकनंदा, अंश एन्क्लेव के उपभोक्ताओं की बिजली दोपहर 10:30 से 12:30 बजे तक बंद रहेगी।