लखनऊ। मरम्मत कार्यों के कारण बृहस्पतिवार को शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। डालीगंज पन्नालाल फीडर के तहत मनकामेश्वर वार्ड, फ्लड पंप और खन्ना मिल के आसपास दोपहर दो से शाम चार बजे तक बिजली नहीं आएगी। लखनऊ यूनिवर्सिटी बसेरा, हनुमान सेतु बीरबल साहनी मार्ग स्थित पूरे क्षेत्र में सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक आपूर्ति ठप रहेगी। गोमतीनगर के विवेक खंड में दोपहर 12 से दोपहर एक बजे तक बिजली नहीं आएगी।