लखनऊ। शहर में शुक्रवार को बिजली सप्लाई में सुधार के लिए काम करवाए जाएंगे। इन मरम्मत कार्यों के कारण महानगर उपकेंद्र के तहत आने वाले पुराना महानगर, गोपालपुरवा, निशातगंज गोल मार्केट, निशातगंज चौराहा व आसपास बिजली बाधित रहेगी। यहां के उपभोक्ताओं को सुबह 11 से शाम चार बजे तक बिजली संकट का सामना करना पड़ेगा।